प्रेग्नेंसी ग्लो में दिखीं दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर किया विवेक दहिया के साथ खूबसूरत पल

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी उर्फ ईशी मां के नाम से जाने जानी वाली 41 की उम्र में मां बनने वाली हैं। दिव्यांका ने हालही में अपने पति विवेक दहिया के साथ बेबी बंप की क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं।

टीवी सीरियल की फेमस एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। 41 की उम्र में दिव्यांका त्रिपाठी को आप बेबी बंप के साथ इन तस्वीरों में देख सकते हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए दिव्यांका ने एक प्यारा सा कैप्शन भी साझा किया।

दिव्यांका अपने प्रेग्नेंसी टाइम को कितना इंजॉय कर रही हैं। ये तो आप इन तस्वीरों के जरिए देख सकते हैं। दिव्यांका की क्यूट इस्माइल, ग्लोइंग लुक पर हर कोई अपना प्यार लुटा रहा है।

दिव्यांका ने आगे लिखा कि ‘हमें अभी नहीं पता कि ये सफर कैसा होगा, लेकिन हम इतना जरूर जानते हैं कि ये हमारा सबसे बेहतरीन सफर होगा। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मुझे तुमसे और इस दुनिया से प्यार करने का मौका मिला, जो तुमने मेरे लिए बनाई है’।

बता दें कि विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी काफी लंबे गैप के बाद मां-बाप बनने वाले हैं। ये दोनों 8 जुलाई साल 2016 में भोपाल में एक-दूसरे के साथ बंधन में बंधे थे। इन दोनों एक्टर्स की मुलाकात फेमस टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी।

Next Post

Dilip Joshi Birthday: कभी नहीं था काम…आज हर घर पर करते हैं राज, ‘दीलिप जोशी’ से ‘जेठालाल’ बनने का सफर

Tue May 26 , 2026
दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दिलीप जोशी आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिलीप जोशी का जन्म 26 मई 1968 में हुआ था। जेठालाल एक ऐसा नाम जो आज बच्चे हो या बूढ़े हर दिल में बसा है। दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल किसी पहचान […]

You May Like