मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, लोगों ने होटल में की तोडफ़ोड़

सीहोर. थाना कोतवाली अंतर्गत पुराना बस स्टैंड मुकेरी मोहल्ले में दो भाईयों ने मामूली विवाद में एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. युवक को प्राथमिक उपचार के भोपाल रेफर किया गया है. इस घटना के बाद घायल के परिजनों ने सराय स्थित आरोपियों के पिता की होटल में तोडफ़ोड़ कर दी.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर स्थानीय पुराना बस स्टैंड मुकेरी मोहल्ले में 22 वर्षीय रिसालत आ. बसारत को सराय में होटल संचालित करने वाले पप्पू रूमाली के पुत्र अमन और बाबू ने देशी कट्टे से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बताया जाता है कि इनके बीच रुपए के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा था. गोली मारने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने घायल रिसालत को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया गया.

इस घटना की जानकारी जब रिसालत के परिजनों को लगी तो वह भीड़ की शक्ल में सराय जा पहुंचे और आरोपियों के पिता पप्पू रूमाली की होटल में जमकर तोडफ़ोड़ करते हुए पूरा सामान सड़क पर फैंक दिया. जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तोडफ़ोड़ करने वाले वहां से रफूचक्कर हो गए थे. थाना प्रभारी योगेन्द्र यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है. आरोपी अमन का आपराधिक रिकार्ड है तथा यह लोग व रिसालत नशा करते हैं व जुआ खेलते हैं. रुपए का लेनदेन भी जुए की राशि को लेकर बताया जा रहा है.

Next Post

जंगल से कैमरे चुराने के दो आरोपी धराए

Fri May 2 , 2025
शाहगंज। वन विभाग द्वारा वन्य प्राणियों की देखरेख के लिए कैमरे लगाए दो कैमरे चुराने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. डिप्टी रेंजर बालाराम कीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वन विभाग द्वारा वन्य प्राणी मूवमेन्ट के लिए समनापुर बीट में दो कैमरे लगाए […]

You May Like