
पांढुरना। नेशनल हाईवे पर मोही घाटी में मुलताई से पांढुरना आ रहे बाइक सवार युवक की खड़े ट्रक से टकराने से दर्दनाक मौत हो गई ।
नगरीय सीमा से लगे ग्राम मोही घाटी में बैतूल जिले के मुलताई से वापस पांढुरना नगर लौट रहे खारी वार्ड निवासी वासुदेव बेलखडे 52 सडक़ किनारे खड़े ट्रक में टकरा गया,जिससे इसकी घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई,एंबुलेंस से युवक को नगर जिला मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा इसे मृत घोषित किया गया। सोमवार की सुबह मृतक युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच कर रहीं है।
उल्लेखनीय हो कि दो दिन पूर्व भी नगरीय सीमा से लगे ग्राम मोरडोंगरी सिवनी के मध्य नेशनल हाइव पर सडक़ किनारे खड़े एक ट्रक से बाईक टकराने से ग्राम बड़चिचोली के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया है,जहां यह जिंदगी और मौत से जूझ रहे है ।
मोही घाटी से लेकर ग्राम बड़चिचोली तक इस नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य सडक़ पर विशेषकर मोही से तिगांव,मोरडोंगरी,सिवनी,राजना में दर्जनों ट्रक सडक किनारे ही खड़े रहते है,जिससे आए दिन दुर्घटना बढ़ रहीं है।
