चार स्टाम्प वेंडर और दो सेवा प्रदाताओं के लायसेंस निलंबित

हरदा,14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के हरदा जिले में चार स्टांप वेंडर और दो सेवा प्रदाताओं के लाइसेंस निलंबित किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला पंजीयक दिनेश कुमार कौशले ने न्यायालय परिसर हरदा और आसपास में स्थित लायसेंसधारी चार स्टाम्प वेंडर और दो सेवा प्रदाताओं के कार्यस्थल के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर कल उनके लायसेंस निलंबित करने के आदेश जारी किये हैं। जिन स्टाम्प वेंडर्स के लायसेंस निलंबित किये गये हैं, उनमें न्यायालय परिसर हरदा में स्थित सुशांत मिश्रा, जयशंकर दुबे,बसंत राजपूत और संदीप शर्मा शामिल है। इसी प्रकार वर्धमान काम्प्लेक्स न्यायालय परिसर के सामने स्थित सेवा प्रदाता अजय शर्मा और दीपाली गार्गव के लायसेंस भी निलंबित किये गये है।
जिला पंजीयक श्री कौशले ने बताया कि संबंधित स्टाम्प वेंडर्स और सेवा प्रदाताओं को 16 जून को समक्ष में उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है। जवाब संतोषजनक नहीं पाये जाने पर अनुज्ञप्ति निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।

Next Post

भाजपा पदाधिकारियों ने मां के नाम किया पौधरोपण

Sat Jun 14 , 2025
पचमढ़ी, 14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आज पचमढ़ी में आयोजित हो रहे प्रशिक्षण वर्ग के दौरान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. […]

You May Like