कोठी हेलीपैड पर गेट गिरने से मासूम की मौत, कांग्रेस ने उठाए निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

ओंकारेश्वर: कोठी हेलीपैड पर लोहे का गेट गिरने से चार वर्षीय बच्ची दिव्या की मौत हो गई। कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह रविवार को मृतक बच्ची के परिजनों से मिलने पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब दो माह पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के दौरान लगाया गया यह गेट केवल एक बाम्बे कीले के सहारे टिका था, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने इससे पहले ब्रह्मपुरी पार्किंग के पास सीवरेज लाइन में गिरकर एक बच्चे की मौत का भी जिक्र करते हुए इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया और गेट की फिटिंग व निर्माण से जुड़े अधिकारियों-ठेकेदारों की भूमिका की जांच की मांग की।

Next Post

आबकारी विभाग के गोडाउन से 2 लाख की शराब चोरी, पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार

Mon Sep 14 , 2026
आलीराजपुर:आबकारी विभाग के मद्यभंडार गृह से करीब 2 लाख रुपए की जब्तशुदा शराब चोरी होने का मामला सामने आया है। यह शराब पहले से दो अलग-अलग आबकारी एक्ट के मामलों में जब्त कर रखी गई थी, जिसके कमरे का दरवाजा तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली पुलिस ने […]

You May Like