कर्मचारी संयुक्त मोर्चा कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी के समक्ष करेगा धरना प्रदर्शन

शिवपुरी: मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आवाहन पर अपनी 46 सूत्रीय मांगों को लेकर 7 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय के समक्ष कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपेगे।संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पिपलोदा ने बताया कि अधिकारी कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के संबंध में मध्य प्रदेश शासन को ज्ञापन के माध्यम से मांगों के पूर्ति के लिए ध्यान आकर्षण कराया गया। किंतु मांगों के निराकरण के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं हुआ जिससे कर्मचारियों में निराशा का माहौल है। इस तारतम्य में संयुक्त मोर्चा की आवश्यक बैठक मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक का संचालन महावीर मुदगल ने एवं आभार अरविंद सरैया ने व्यक्त किया।

बैठक में विभिन्न संगठनों के अधिकारी कर्मचारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में प्रमुख रूप से राजपत्रित अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर कौशल गौतम, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष वत्सराज सिंह राठौड़, जिला प्रवक्ता महावीर मुदगल, वरिष्ठ कर्मचारी नेता अरविंद सरैया, लिपिक संघ के जिला अध्यक्ष हिम्मत सिंह सोनकर, दुबे जी बाधम, खेह सिंह रघुवंशी, मनमोहन जाटव, मनोज भार्गव, गोपाल प्रधान, बृजेंद्र कुल्लू भार्गव, अमरदीप श्रीवास्तव, नरेश भार्गव, धीरज सिंह राजपूत, वेद प्रकाश शर्मा, पवन शर्मा, राजेश पाठक आदि ने अधिकारी कर्मचारी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।

Next Post

ब्रिज के नीचे बनाए जाएं हॉकर्स जोन

Wed Feb 5 , 2025
इंदौर नगर पालिक निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण की संयुक्त बैठक महापौर के निर्देशन में पहली बार हुई दोनों विभागों की संयुक्त बैठक इंदौर:नगर निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण की पहली बार संयुक्त बैठक मंगलवार सिटी बस कार्यालय में आयोजित की गई महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में हुई बैठक […]

You May Like