अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

चाका में हुआ हादसा, एक युवक गंभीर घायल

कटनी: कुठला थाना अंतर्गत कटनी-विजयराघवगढ़ रोड पर चाका स्थित हनुमान मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में कन्हवारा निवासी आनंद लोधी (26) और राजा यादव (35) घायल हो गए।

दोनों घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान आनंद लोधी की मौत हो गई। सोमवार सुबह पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजा यादव का इलाज जारी है। घटना के समय दोनों युवक कटनी से अपने गांव कन्हवारा जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

रीवा में खनन से होने से वाले प्रदूषण पर जवाब तलब

Tue Mar 25 , 2025
वन विभाग के पीएस सहित अन्य को नोटिस जबलपुर: रीवा में खनन गतिविधि के कारण होने वाले प्रदूषण और पर्यावरणीय नुकसान को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में जनहित याचिका दायर की गई है। मामले पर प्रारंभिक सुनवाई के बाद जस्टिस शिव कुमार सिंह व एक्सपर्ट मेम्बर डॉ. अफरोज अहमद […]

You May Like