पचमढ़ी, 14 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आज पचमढ़ी में आयोजित हो रहे प्रशिक्षण वर्ग के दौरान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने पचमढ़ी स्थित अटल वाटिका में पौधरोपण किया।
उनके साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण किया।
आज इस प्रशिक्षण वर्ग का पहला दिन है। प्रशिक्षण वर्ग तीन दिन तक चलेगा।
Next Post
डम्पर से टकराई बाइक, आग लगी, 2 की मौत
Sat Jun 14 , 2025
मंडला। ग्राम ओरई में सड़क किनारे खड़े डम्पर से टकराने के बाद मोटर साइकल में आग लग गई। हादसे में मोटर साइकल सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम […]

You May Like
-
4 months ago
मंडला की आग बुझाने जबलपुर से पहुंची फायर ब्रिगेड
