ग्वालियर: ग्वालियर में एक नशा मुक्ति केंद्र के भीतर युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। घटना शहर के निदान नशा मुक्ति केंद्र की बताई जा रही है, जहां इलाज के लिए भर्ती एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
मृतक युवक मूल रूप से झांसी का रहने वाला बताया जा रहा है और कुछ समय से नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र में भर्ती था। घटना की जानकारी मिलते ही केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद नशा मुक्ति केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
Next Post
महिला की हत्या से नाराज गुर्जर समाज ने प्रदर्शन कर थाना घेरा
Fri May 22 , 2026
श्योपुर: कराहल में अपने समाज की महिला की हत्या से नाराज गुर्जर समाज ने उग्र प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी और थाना प्रभारी को हटाने की मांग की। कराहल कस्बे में महिला की हत्या के बाद गुर्जर समाज में आक्रोश बढ़ गया है। आज शुक्रवार को करीब चार सौ लोग […]

You May Like
-
2 years ago
सिडनी में विमान दुर्घटना में दो लोगों की मौत
-
2 years ago
पंचायत चुनाव पार्टी आधार पर लड़वाएगी कांग्रेस