श्योपुर: कराहल में अपने समाज की महिला की हत्या से नाराज गुर्जर समाज ने उग्र प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी और थाना प्रभारी को हटाने की मांग की। कराहल कस्बे में महिला की हत्या के बाद गुर्जर समाज में आक्रोश बढ़ गया है।
आज शुक्रवार को करीब चार सौ लोग कराहल थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और थाना प्रभारी को हटाने की मांग की।
