सर्वार्थ और अमृत सिद्धि संयोग के साथ मनाई गई देवउठनी एकादशी

रीवा, देवउठनी एकादशी (छोटी दीपावली) धूमधाम के साथ जिले भर में मनाई गई. सर्वार्थ सिद्धी, अमृत सिद्धी और रवियोग का विशेष संयोग रहा. जिसके चलते महत्व और बढ़ गया. विधि विधान से लोगो ने पूजा अर्चना की और घर आंगन में रंगोली सजाने के साथ आतिशबाजी की गई. आज से सभी तरह के मांगलिक कार्यो की शुरूआत हो गई है.

देवउठनी एकादशी के बाद से विवाह समारोहों का सिलसिला शुरू हो जाता है. लोगो ने तैयारियां शुरू कर दी है. बाजार में सुबह से खरीददारी के लिये अच्छी खासी भीड़ रही. पूजन सामग्री के साथ गन्ने की भी जमकर खरीददारी लोगो ने की. घोड़ा चौराहा सहित अमहिया मार्ग में कई जगह गन्ने की बिक्री जमकर हुई. इसी तरह विक्रम पुल में भी एक लाइन से गन्ना लगे हुए थे जहा पर लोगो ने खरीददारी की. चार महीने बाद भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा से जागे है और सभी तरह के मांगलिक कार्य शुरू हो गये है. बाजार मे भी रौनक देखने को मिली. खरीददारी के लिये लोगो की भीड़ लगी रही, सडक़ो के किनारे गन्ना, गणेश-माता लक्ष्मी की प्रतिमा, लाई बतासा के स्टाल लगे रहे. जहा लोगो ने देर शाम तक खरीददारी की और शाम को शुभ मुहूर्त में घरों में पूजन किया गया. पूजन के बाद पटाखे फोड़े गये. घरों एवं मंदिरों में दिए जलाए गये.

तुलसी-शालिग्राम का हुआ विवाह

देवउठनी एकादशी के दिन धूमधाम से तुलसी-शालिग्राम का विवाह सम्पन्न हुआ. अपने-अपने घरों में गन्ने का मंडप बनाकर उसे चुनरी से सुसज्जित कर भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह विधि विधान से कराया. मंदिरों के अलावा लोगो ने अपने घरों में भी विवाह सम्पन्न कराया. माना जाता है कि भाव पूर्वक पूजन करने से कन्यादान के समान फल और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. तुलसी विवाह के बाद से ही विवाह के मुहूर्त शुरू होते है. सभी मांगलिक कार्य अब शुरू हो जाएगे.

Next Post

अमृत योजना की सीवर लाइन पर हाईकोर्ट का सवाल, क्या एक बूंद भी स्वर्णरेखा में नहीं जा रही?

Fri Nov 20 , 2026
ग्वालियर। शहर की स्वर्णरेखा नदी में नालों और सीवेज का गंदा पानी मिलने के मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने नगर निगम के दावों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अमृत मिशन 1.0 के तहत बिछाई गई 295.03 किलोमीटर सीवर लाइन को पूरी तरह चालू बताने वाले नगर […]

You May Like