फोरव्हीलर ने कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर 

जबलपुर। चरगवां थाना अंतर्गत थाना अंतर्गत ग्राम बैनीसिंह पिपरिया में फोरव्हीलर ने बाइक सवारों को कुचल दिया हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि प्रकाश यादव 21 वर्ष निवासी ग्राम बैनीसिंह पिपरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता रज्जू यादव एवं गावं के रज्जू यादव के साथ उनकी मोटर सायकल पर काम से चरगवा गये थे।‌ जब चरगवॉ से वापस आ रहे थे तभी गॉव के की ओर से आ रही चार पहिया वाहन एमपी 20 सीजे 3938 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये मोटर सायकिल में टक्कर मार दी जिससे रज्जू यादव को को चोटें आ गई जबकि पिता रज्जू यादव की मौत हो गयी।

Next Post

युवक ने कीटनाशक दवाई खाई, मौत

Sat Oct 18 , 2025
जबलपुर। गोसलपुर थाना अंतर्गत भदम सानी में रहने वाले एक युवक ने कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को अखिलेश कुमार बर्मन 32 वर्ष निवासी ग्राम भदम सानी ने सूचना दी कि खेती किसानी करता है, शुक्रवार रात खाना खाकर […]

You May Like