
जबलपुर। गोसलपुर थाना अंतर्गत भदम सानी में रहने वाले एक युवक ने कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को अखिलेश कुमार बर्मन 32 वर्ष निवासी ग्राम भदम सानी ने सूचना दी कि खेती किसानी करता है, शुक्रवार रात खाना खाकर सो रहे थे, रात लगभग 10 बजे उसके भाई संदीप कुमार बर्मन की खांसने एवं उल्टी होने जोर से आवाज आने पर उसने भाई से पूछा तो कुछ नहीं बताया, भाई संदीप की उल्टी से बदबू आ रही थी फिर उसने कमरे में देखा कीटनाशक दवाई पड़ी थी, संदीप की तबियत खराब होने लगी जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल जबलपुर में भर्ती कराये की हालत में सुधार नहीं होने से उपचार के लिए नागपुर लेकर जा रहे थे रास्ते में भाई संदीप बर्मन 37 वर्ष की मौत हो गई।
