
जबलपुर। क्राइम ब्रांच ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल के साथ चाकू जप्तकिए गए हैं। पकड़े गएआरोपी आयुष चौधरी, मंथन केवट और राहुल चौधरी ने गोराबाजार, शोभापुर क्षेत्र में लूट की वारदातें करना कबूल कर लिया है आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
