धोखाधड़ी के ब्रांड एंबेसडर हैं रेवंत : तेलंगाना भाजपा

हैदराबाद, 18 अक्टूबर (वार्ता) तेलंगाना प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर झूठे वादों और “अवैज्ञानिक नीतियों” से पिछड़े वर्गों को धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री धोखाधड़ी के ब्रांड एंबेसडर हैं।

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एनवी सुभाष ने यहां संवाददाता सम्मेलन में श्री रेड्डी को धोखाधड़ी का ब्रांड एंबेसडर” बताया और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सत्ता साझा करने के लिए कांग्रेस तथा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के बीच गुप्त समझौते का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछड़े वर्गों के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के मामले में लोगों को “गुमराह” किया है, जबकि उन्हें पता था कि यह कदम कानूनी जाँच में टिक नहीं पाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि स्थानीय निकाय चुनाव न कराने के कारण तेलंगाना को केंद्रीय वित्त आयोग से मिलने वाले अनुदान में लगभग 4,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जिसके परिणामस्वरूप पिछले 18 महीनों से ग्रामीण विकास ठप पड़ा है।

Next Post

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में हो पुलिस अधिकारी आत्महत्या मामले की जांच : हुड्डा

Sat Oct 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (वार्ता) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि पुलिस अधिकारियों की आत्महत्या का मामला अत्यंत गंभीर है और उच्चतम न्यायालय या उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में इसकी जांच कराई जानी चाहिए। श्री हुड्डा […]

You May Like