तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, अधेड़ की मौत

सीधी। एक सड़क हादसे में 56 वर्षीय अधेड़ की आज मौत हो गई। यह दुर्घटना सीधी शहर के पटपरा मार्ग में रामजानकी मंदिर के पास दोपहर करीब 2 बजे हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक अचानक अनियंत्रित हुई और सीधे सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार रामदयाल विश्वकर्मा के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीर ने तुरंत डायल 112 पर फोन कर हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार रामदयाल विश्वकर्मा निवासी डिहुली को तत्काल जिला अस्पताल सीधी ले जाया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात डॉ.अमन सिंह ने जांच के बाद रामदयाल विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Fri Dec 19 , 2025
​ सीधी। जिले के थाना रामपुर नैकिन अंतर्गत चौकी पिपरांव पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को वारदात के महज 72 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में सीधी पुलिस को […]

You May Like