
रीवा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विश्राम गृह त्योंथर में सैंकड़ों बहनों ने विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बहन बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान, सुरक्षा व शिक्षा सुनिश्चित करना हर परिवार और समाज का कर्तव्य है।विधायक ने कहा कि आज आनंद का दिन है, बहनों ने स्नेह के साथ मेरी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा है, बहनों का स्नेह आशीर्वाद जीवन मुझे सम्बल प्रदान करेगा,बहनों का अशीर्वाद कभी खाली नहीं जाता है, बहनों के आशीर्वाद से हम त्योंथर में विकास की नई गाथा लिख रहे है।इस अवसर पर सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में निरंतर नारी सशक्तिकरण के कार्य किये जा रहे है।लाड़ली बहना योजना में आर्थिक सहायता राशि 1250 रुपए के अतिरिक्त रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 250 रुपए राखी का अतिरिक्त उपहार भी आप लाडली बहनों के लाड़ले भाई मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदान किया गया है,भाईदूज से 1500 रुपए प्रतिमाह तथा धीरे-धीरे से 3000 हजार रुपए तक प्रतिमाह किया जाएगा।
इस अवसर उन्होंने क्षेत्रवासियों को कजलियां की बधाई व शुभकामनाएं भी दी।
