कार पलटी, पूर्व मंत्री के बेटी और दामाद घायल

उमरिया। बांधवगढ़ सड़क मार्ग में ग्राम बड़ेरी के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलटकर चारों खाने चित हो गई। कार में पूर्व मंत्री स्वर्गीय राम किशोर शुक्ला की बेटी और दामाद सवार थे। घटना में दोनों घायल हो गए।घायलों को 108 एंबुलेंस के मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामकिशोर शुक्ला के बेटी दामाद श्रीमती अनीता पांडे और विनय पांडे कार में सवार होकर जबलपुर से ब्योहारी की तरफ जा रहे थे, तभी उमरिया जिले के बांधवगढ़ रोड में ग्राम बड़ेरी के आगे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार में सवार श्रीमती अनीता पांडे और विनय पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Next Post

टटम के पास एंबुलेंस की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

Sun Aug 10 , 2025
छतरपुर नगर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के टटम के पास रविवार दोपहर लगभग 2:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ग्राम गेरनपुरवा निवासी दंपति मुकेश कुशवाहा और उनकी पत्नी रामप्यारी कुशवाहा बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एंबुलेंस ने उनकी बाइक को जोरदार […]

You May Like