टटम के पास एंबुलेंस की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल

छतरपुर नगर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के टटम के पास रविवार दोपहर लगभग 2:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ग्राम गेरनपुरवा निवासी दंपति मुकेश कुशवाहा और उनकी पत्नी रामप्यारी कुशवाहा बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एंबुलेंस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई रामप्यारी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पति मुकेश कुशवाहा को भी गंभीर चोटें आई हैं और उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतका रामप्यारी कुशवाहा अपने पीछे 3 माह की मासूम बच्ची छोड़ गई हैं। इस घटना से परिजनों और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

कजलिया उत्सव के दिन पेसमेकर सर्जरी से बचाई गई तीन जिंदगी

Sun Aug 10 , 2025
कार्डियोलाजिस्ट डा0 एसके त्रिपाठी ने की सर्जरी रीवा। कजलिया उत्सव के पवित्र अवसर पर, जब पूरा रीवा शहर उत्सव और उल्लास में डूबा हुआ था, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रीवा के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एस के त्रिपाठी ने अपनी असाधारण प्रतिबद्धता और कौशल के साथ तीन मरीजों की जिंदगी बचाकर एक प्रेरणादायक […]

You May Like