देवास जिले में झमाझम बारिश, सतवास में सबसे अधिक 93 मिमी वर्षा दर्ज

देवास: शनिवार को देवास जिले में मानसून ने जोरदार दस्तक दी और झमाझम बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। तेज बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया और आवाजाही प्रभावित हुई। लोग भीगते हुए अपने काम पर जाते नजर आए। कहीं लोग छाता लेकर बाइक चलाते दिखे, तो कहीं बिना छाते के बारिश में भीगते हुए गुजरते रहे।

बारिश के कारण शहर की मुख्य सड़कों सहित कॉलोनियों और बाजार क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। इससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बनी हुई है, जिससे रहवासियों को असुविधा हो रही है।बारिश से खेतों में अच्छी नमी बनी है, जिससे खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

किसानों ने बताया कि पिछले दिनों की गर्मी और सूखे जैसी स्थिति के बाद यह बारिश राहत लेकर आई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां एक ओर बारिश ने राहत दी है, वहीं दूसरी ओर नगर निकायों की लापरवाही से जलभराव ने मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। समय पर नालों की सफाई और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था होती तो सड़कों पर पानी जमा न होता।

Next Post

नर्मदा उफान पर, तटों पर अलर्ट, डेम के अब 15 गेट से छोड़ा जा रहा पानी

Sat Jul 26 , 2025
जबलपुर: रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने अब 15 गेट खोले गए। इसके पहले 5 और फिर 2 गेट खोले गए थे। वहीं सुबह से बारिश की झड़ी लगी हुई है।कार्यपालन यंत्री बरगी बांध राजेश सिंह गौंड के अनुसार बरगी बांध के […]

You May Like