जबलपुर: रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने अब 15 गेट खोले गए। इसके पहले 5 और फिर 2 गेट खोले गए थे। वहीं सुबह से बारिश की झड़ी लगी हुई है।कार्यपालन यंत्री बरगी बांध राजेश सिंह गौंड के अनुसार बरगी बांध के ऊपरी क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण जल स्तर 419 मीटर रिकार्ड किया गया था वर्तमान में बांध में पानी की आवक 2400 क्यूसेक है। मौसम विभाग द्वारा दी गई.
चेतावनी तथा बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में हो रही निरन्तर वर्षा से बांध में जल की आवक को देखते हुए बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए आज दोपहर 01.00 बजे जल की निकसी को 1140 क्यूसेक से बढाकर 3177 क्यूसेक किया गया। अब 15 जल द्वार 1.56 मीटर औसत ऊचाई पर खुले रहेंगे। जिससे नर्मदा के घाटों पर 8 से 10 फीट पानी की बढोत्तरी होगी। नर्मदा के घाटों, तटीय क्षेत्रो पर अलर्ट जारी किया गया है।
