
बागली। शुक्रवार को बागली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राम प्रताप सिंह चौहान व आरक्षक विशाल चन्द्र वंशी रूटिंग ड्यूटी के दौरान बागली के भ्रमण पर थे। तभी कस्बा भ्रमण में बागली स्थित बावडी चौराहा पर एक नाबालिग बच्चा उम्र करीबन 03 साल घुमते हुवे मिला जिसे मौके पर उपस्थित लोगो के समक्ष उक्त बच्चे को पुलिस सुरक्षा में लिया गया बाद बच्चे को साथ में लेकर बागली नगर के बाजार व दुकान दुकान जाकर उसके माता पिता की खोज करते हुये बस स्टेण्ड थाना चौराहा बागली पर पहुंचे जहां पर उपस्थित स्कूल के बच्चो को उक्त बच्चे से मिलवाया गया तो स्कूल के बच्चो ने उक्त बच्चा ग्राम नयापुरा के राजेश कोली का होना बताया बाद ग्राम नयापुरा में बच्चे के माता पिता से सम्पर्क कर उनको बच्चे के बारे में पुछताछ की गई जो उन्होने ने बताया की मेरे बच्चे का नाम शिवांश है उम्र करीबन 03 साल है, जो अपने दादाजी के साथ बागली बाजार गया था। जो उसके दादाजी उसे वहीं पर ढुंढ रहे है। नही मिल रहा है बाद उनको बताया गया की बच्चा पुलिस सुरक्षा में सुरक्षित है आप थाने आ जाओ ओर आपका बच्चा ले जाओ बाद उक्त बच्चे की माता रिंकु बाई व पिता राजेश जाति कोली थाना बागली पर उपस्थित हुये उनको पुलिस सुरक्षा में बच्चे से मिलवाया जिन्होने उसे अपना बच्चा होना बताया तथा बच्चे ने भी माता पिता को पहचान लिया बाद उक्त बच्चे को उसके माता पिता के सुपुर्द किया गया। माता-पिता ने अपने नन्हे मुन्ने बच्चे को शकुशल पाकर राहत की साली और बागली पुलिस का आभार व्यक्त किया।
