इंदौर के 16 कपड़ा व्यापारियों से 1.70 करोड़ की ठगी, 40 लाख का माल लेकर फरार मुख्य आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार

इंदौर। कपड़ा व्यापारियों से करीब 1.70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद अकरम को हैदराबाद के चारमीनार इलाके से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर इंदौर ले आई है। आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे ठगी नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दलालों के जरिए इंदौर के 16 कपड़ा व्यापारियों का भरोसा जीतकर उधार में रेडीमेड गारमेंट्स और ड्रेस मटेरियल मंगवाया था। आरोप है कि मोहम्मद अकरम ने अकेले करीब 40 लाख रुपये का माल लिया, लेकिन तय समय पर भुगतान नहीं किया और फरार हो गया। सभी व्यापारियों को मिलाकर ठगी की रकम करीब 1.70 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

क्राइम ब्रांच ने तकनीकी जांच, साइबर इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाया और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है तथा ठगी के पैसे और माल का इस्तेमाल कहां किया गया। मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि आगे की जांच जारी है।

Next Post

जियोफाइनेंस से अब सिर्फ ₹24 से भरें ITR; साथ में मिलेगा JioPoints का फायदा

Sat Jul 11 , 2026
• स्वयं और एक्सपर्ट-असिस्टेड दोनों विकल्प उपलब्ध, फाइलिंग फीस पर 25% तक JioPoints का लाभ   *मुंबई, 11 जुलाई 2026:* टैक्स फाइलिंग सीजन के बीच जियोफाइनेंस (JioFinance) ने अपने ग्राहकों के लिए टैक्स प्लानिंग और इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइलिंग सेवा दोबारा शुरू कर दी है। इस बार कंपनी ने […]

You May Like