दमोह: जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के घंटा माल निवासी सीमारानी उर्फ कोपमाया (40) पत्नी हल्लन पटेल को अज्ञात जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई. परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने ईसीजी के बाद मृत घोषित कर दिया.
इसी तरह हिंडोरिया थाना क्षेत्र के लुहर्रा निवासी लक्ष्मण (50) पिता मुकंदा पटेल को सर्पदंश हो गया. उन्हें भी जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
Next Post
दरगवां गांव में कुएं में डूबने से किशोरी की मौत
Sat Aug 9 , 2025
शिवपुरी: तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम दरगवां में कुएं से पानी भरते समय पैर फिसल जाने से एक किशोरी की कुएं में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अंजली (14) पुत्री गोपाल जाटव निवासी ग्राम दरगवां थाना तेंदुआ गांव के कुएं से पानी भरने गई थी। अचानक अंजली […]

You May Like
-
2 months ago
बिल्डर पर चाकू से जानलेवा हमला
-
1 week ago
फांसी के फंदे पर झूला युवक, मौत