
सिंगरौली। जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आये रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद एवं कलेक्टर गौरव बैनल ने संयुक्त रूप से गनियारी में 26.91 करोड़ की लागत से निर्मित पीजी कॉलेज का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आटोडोरियम, क्लास रूम, मल्टीपर्पज हाल आदि का अवलोकन किया गया तथा निर्देशित किया कि कॉलेज तक पहुंच मार्ग का निर्माण करायें एवं कॉलेज के आसपास अवैध रूप से किए गये अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाही करें। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सविता यादव, प्रीति सिकरवार, कार्यपालन यंत्री पीआईयू प्रदीप चडार, अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य एमयू सिद्दीकी, सहायक यंत्री विपिन पाण्डेय मौजूद रहे।
