कड़ी सुरक्षा के बीच सेमरिया में नगर परिषद अध्यक्ष के लिये मतदान आज

रीवा। नगर परिषद सेमरिया में अध्यक्ष तथा पार्षद पद के लिए मतदान 29 दिसंबर को होगा. इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि नगर परिषद सेमरिया के अध्यक्ष पद के लिए वार्ड क्रमांक एक से 15 तक 16 मतदान केन्द्रों एवं वार्ड 3 के पार्षद पद के लिए एक मतदान केन्द्र में मतदान कराया जायेगा.

मतदान 29 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. इनकी मतगणना 31 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शासकीय नवीन महाविद्यालय सेमरिया में होगी. कलेक्टर ने अधीक्षण यंत्री विद्युत मंडल को मतदान और मतगणना दिवस में बिजली की निर्बाध आपूर्ति के आदेश दिये हैं. इसी तरह जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान के तहत ग्राम पंचायत जरहा में रिक्त सरपंच पद के लिए 29 दिसम्बर को सुबह 7 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा. मतदान कराने के लिए ग्राम पंचायत में तीन मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. मतदान केन्द्र शासकीय प्राथमिक पाठशाला भवन जरहा तथा प्राथमिक पाठशला नवीन भवन अमिलिहा में स्थित हैं. इन मतदान केन्द्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा. मतदान कराने के लिए मतदान दल ईव्हीएम तथा मतदान सामग्री के साथ मतदान केन्द्र पहुंच गये हैं. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर तथा एसडीएम मनगवां संजय जैन ने गंगेव में मतदान सामग्री वितरण का निरीक्षण एवं मतदान दल के सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिये.

Next Post

प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ को भाजपाजनों ने सभी बूथों पर देखा व सुना

Sun Dec 28 , 2025
ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 129वें संस्करण के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने स्वयं के बूथ क्रमांक 286 सीबीएसई कान्वेंट स्कूल, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर वार्ड 34 के बूथ क्रमांक 100 पर वहीं […]

You May Like