बालीनाथ चौराहे पर शराब दुकान के खिलाफ फूटा समाज का गुस्सा

इंदौर: मिल क्षेत्र स्थित मालवा मिल चौराहा का नाम बदलकर संतश्री बालीनाथ जी चौराहा किया गया, लेकिन इसी स्थल पर शराब दुकान संचालित है. यहां खुले में लोग शराब पीते रहते हैं, इसे लेकर समाजजनों में भारी रोष है.मिल क्षेत्र के मालवा मिल चौराहा का नाम परिवर्तन कर बैरवा समाज के संत श्री बालीनाथ जी के नाम पर रखा गया है तथा चौराहे पर संत महाराज की प्रतिमा भी स्थापित की गई है. चौराहे के सौंदर्यीकरण के तहत ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उस पर संतश्री बालीनाथ जी का पूरा नाम भी अंकित किया गया है.

संत के नाम से सुशोभित चौराहे पर शराब दुकान का संचालन आस्था के विपरीत है. इस संबंध में समाजजनों ने कई बार प्रशासन को शिकायतें भी की गईं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. देखने में आया है कि संत महाराज के नाम की पट्टी के पीछे शराब दुकान संचालक द्वारा हरि नेट लगाकर तीन-चार टेबलें रख दी गई हैं और खुले में शराब परोसी जा रही है.यहां ग्राहक खुलेआम शराब का सेवन करते देखे जा सकते हैं, जबकि सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन प्रतिबंधित है. यही नहीं, इस शराब दुकान से मात्र 10 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी भी मौजूद है, फिर भी खुले में शराब पीने को लेकर नजरअंदाजी की जा रही है. समाजजनों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर शराब दुकान हटाने या नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है. उन्होंने निराकरण नहीं होने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी है.
यह बोले समाजजन
हमारे धर्मगुरु के मुख के ठीक सामने स्थित शराब दुकान हटाने की मांग हमने की थी. विधायक रमेश मेंदोला को भी इस संबंध में लिखित में दिया था. उन्होंने वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं हो पाया. इसको लेकर समाज में बहुत ज्यादा आक्रोश है.
– विजय प्रकाश कुवाल
हमारे संत बाबा के सम्मान की बात है, जिसे समाज बर्दाश्त नहीं करेगा. समाज के चुनाव होने वाले हैं. हम उसमें मुद्दा रखेंगे. एक बार फिर विधायक को सूचित किया जाएगा, निराकरण नहीं होने पर जन आंदोलन करेंगे.
– अनिल बैंडवाल
एक तरफ सनातन धर्म का बात चल रही है, दूसरी तरफ हमारे संत महाराज के पावन नाम के नीचे ही पुलिस के सामने शराबखोरी की जा रही है, जबकि सरकार ने खुले में शराब पर पाबंदी लगाई है.
– नरेंद्र भारती

Next Post

कोचिंग जा रहे 10वीं के छात्र पर जानलेवा हमला, सिर में मारी लाठी

Wed Feb 18 , 2026
गुना: शहर के कुसमोदा क्षेत्र में बुधवार सुबह दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां विकास नगर स्थित कोचिंग जा रहे एक 16 वर्षीय छात्र के साथ 3 से 4 युवकों ने बेरहमी से मारपीट कर दी। आरोपियों ने छात्र के सिर पर लाठी से हमला कर उसे […]

You May Like