देवरिया, 14 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के मदनपुर क्षेत्र में बाबा महेंद्रानाथ मंदिर परिसर में शनिवार को चढ़ावे के हिस्से को लेकर दो पक्षों में हुयी मारपीट के मामले में पुलिस ने रविवार को 11 लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि कल शाम मंदिर परिसर में चढ़ावे और दानपेटी के हिस्से के लिए दो पक्ष आपस में भिड़ गये थे। दो पक्षों के मध्य विवाद के प्रकरण में उभय पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि मारपीट के मामले में उभय पक्षों के तहरीर के आधार पर मदनपुर थान में दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
