जबलपुर: गोहलपुर पुलिस ने बंदर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।टीआई रीतेश पाण्डे ने बताया कि शांतिनगर में घेराबंदी कर शराब बेचने के लिए घूम रहे तस्कर दीपक उर्फ बंदर चौधरी 20 वर्ष निवासी भोलानगर माढ़ोताल को पकड़ा गया है.
जिसे कब्जे से दोनों बोरियों को चैक करने पर 300 पाव देशी शराब कीमती लगभग 24 हजार रूपये की जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि पकड़े गये आरोपी दीपक उर्फ बंदर चौधरी 20 वर्ष निवासी भोलानगर थाना माढ़ोताल के खिलाफ अवैध रूपयों की मांग कर मारपीट, आबकारी एक्ट के पूर्व से 5 अपराध दर्ज हैं।
