
नीमच। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के परिणाम घोषित होते ही नीमच नगर पालिका सहित संपूर्ण शहर में खुशी छा गई। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के परिणाम में नीमच शहर ने देश में 50 हजार से 3 लाख तक की आबादी वाली निकायों में पूरे देश में 16वां एवं प्रदेश में 15वां तथा मध्यप्रदेश की नगर पालिकाओ में चौथा स्थान प्राप्त किया है, जिसमें डोर टू डोर कलेक्शन में 100 प्रतिशत, सार्स सेगिग्रेशन में 57 प्रतिशत, वेस्ट जनरेशन कार्य में 99 प्रतिशत, डम्पसाईड रिमिडेशन में 100 प्रतिशत, क्लीननेस रेसिडन्ड एरिया में 100 प्रतिशत, क्लीननेस कमिशयल एरिया में 100 प्रतिशत, क्लीननेस
वाटर बॉडी में 100 प्रतिशत व क्लीननेस पब्लिक एरिया में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त हुवें है । टोटल स्कोर- 12500 में से 10297 अंक निकाय को प्राप्त हुए है।
नीमच शहर को मिली इस उपलब्धि पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति-गौरव चोपड़ा ने नगर पालिका की स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम, शहर की जनता, संकल्प पर्यावरण संस्था, स्वच्छ भारत संस्था, समस्त पार्षदगणों, मीडिया कर्मियों, स्वच्छता एम्बेसडर, स्वच्छता मित्रों एवं नपा स्टॉफ को बधाई देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में नीमच की इस उपलब्धि पर नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया, स्वास्थ्य सभापति पुरोहित व पार्षदगणों के साथ मीडिया कर्मियों की उपस्थिति में प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षको, स्वच्छता पर्यवेक्षकों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया।
