भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने रविवार को ज्यूडिशियल एकेडमी के सामने भदभदा पुल क्षेत्र में आयोजित विशाल पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवानदास सबनानी के एक बागिया मां के नाम अभियान के तहत आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर सुदेश शांडिल महाराज, वरिष्ठ नेता शैलेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण किया।
