सोन नदी में डूबी ईशा का शव मिला, सागर की कल होगी तलाश

शहडोल। पिकनिक मनाने गए दो लोग सोन नदी में डूब गए। जिसके बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम को तलाशी में ईशा का शव बरामद हुआ है। घटना शहडोल के खितौली घाट की है। नरसरहा ग्रीन सिटी के पास रहने वाला गुप्ता परिवार रविवार को पिकनिक मनाने सोन नदी गया था। परिवार के कुल 8 लोग साथ थे। सभी लोग दोपहर बाद नदी में नहाने उतरे, नहाते समय सागर गुप्ता और उसकी साली ईशा गुप्ता गहरे पानी में चले गए।दोनों डूबने लगे। साथ में मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके, दोनों पानी में समा गए।

रिश्तेदारों ने तुरंत डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में सोहागपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एस डी आर पी एफ की टीम को बुलाया। थाना प्रभारी के मुताबिक, रेस्क्यू टीम ने ईशा का शव बरामद कर लिया है लेकिन गहरा पानी और रात होने के कारण दिक्कत आ रही है, ऐसे में सागर की तलाश कल सुबह जाएगी।

Next Post

खिवनी अभ्यारण्य के जंजालखेडी जंगल में लगी आग 

Wed Mar 19 , 2025
कन्नौद। सम्पूर्ण उप वन मंडल सहित खिवनि अभयारण्य के जंगलो में इन दिनो जगह जगह आग लगी हुई है ताज़ा जानकारी अनुसार बुधवार शाम से कन्नौद वन देवास वन मंडल के अंतर्गत कन्नोद रेंज की सबरेंज के जंजाल खेडी घाट के ऊपर जंगल भयावह आग से झुलस रहा l सम्पूर्ण […]

You May Like