अशोक नगर। चंदेरी के पूर्व कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान द्वारा यादव समाज पर की गई टिप्पणी के बाद विरोध बढ़ता जा रहा है। वायरल वीडियो पर माफी के बावजूद समाज ने एफआईआर दर्ज कराई, और उनकी गिरफ्तारी हुई, हालांकि उन्हें जमानत मिल गई। यादव समाज ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देकर शस्त्र लाइसेंस रद्द करने, मकान जांच, और शासकीय भूमि पर बुलडोजर की मांग की। अब मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व विधायक की टिप्पणी पर यादव समाज ने मांगा बुलडोजर एक्शन
