
गुना। गौ सेवा संकल्प महाअभियान के अंतर्गत भाजपा नेता विश्वनाथ सिंह सिकरवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को शहर की सड़कों पर लाचार, बीमार व असहाय अवस्था में घूम रही गौ माताओं की दयनीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए ज्ञापन सौंपा, जिसमें वर्षा ऋतु से पूर्व समुचित आश्रय, चारे-पानी की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और पुनर्वास की मांग की गई।
कलेक्टर ने विषय की गंभीरता को समझते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शासन और प्रशासन गौ सेवा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध एवं दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए शीघ्र समाधान की बात कही।
