समाजसेवी संगठनों ने फूंका आतंक का पुतला, देर शाम कैंडल मार्च

भोपाल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ भोपाल में विरोध जारी है. बुधवार को शहर में अलग-अलग समाजसेवी संगठनों ने अपना विरोध दर्ज कराया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जय हिन्द सेना ॐ शिव शक्ति सेवा मंडल गोविंद गार्डन व्यापारी संघ सहित संगठनों ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में पुतला दहन किया. प्रर्दशन कर रहे लोगों ने इस मौके पर आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की. संगठन के लोगों ने आतंकवाद की कड़ी शब्दों में निंदा की. इसके साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की राजधानी भोपाल से की गई है.

27 से ज्यादा निर्दोष हिंदू पर्यटकों की जघन्य हत्या के विरोध में देर शाम को शहरभर के क्षेत्रों में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला. न्यू मार्केट व्यापारी संरक्षण संघ ने आतंकी हमले के विरोध में मोमबत्ती जलाकर मृतकों श्रद्धांजलि दी. ॐ शिव शक्ति सेवा मंडल और गोविंद गार्डन व्यापारी संघ ने भी गोविंदपुरा क्षेत्र में कैंडल मार्च निकालते हुए आतंकवाद का पुतला जलाया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित रहे.

Next Post

जमीन विवाद में हमला करने जा रहे बदमाश पकड़े

Wed Apr 23 , 2025
ग्वालियर। एक महीने पहले ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाले बदमाश फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर फिर से हमला करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस को समय रहते इसकी सूचना मिल गई। इसके बाद झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी सचिन फागुना सहित तीन बदमाशों को पकड़ लिया है।जमीन विवाद […]

You May Like