नोयडा गए रिटायर्ड डाॅक्टर के सूने घर में चोरी

जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत बघराजी में चोरों ने रिटायर्ड वेटनरी डाॅक्टर के सूने घर में धावा बोल कर सोने चांदी के जेवर और बंदूक का लायसेंस पार कर दिया। चोरों ने वारदात को समय अंजाम दिया जब डॉक्टर उत्तर प्रदेश के
नोयडा में बच्चों से मिलने गए थे।

पुलिस ने बताया कि डॉक्टर नरेन्द्र कुमार चौहान 63 वर्ष निवासी ग्राम बघराजी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वेटनरी सेे रिटायर्ड है, वर्तमान में खेती किसानी कर रहे है। पत्नी ज्योति चौहान मई 2024 में पैतृक मकान नोयडा में बच्चों के साथ रहती है। 17 जुलाई 25 को दोपहर लगभग 1-30 बजे वह घर में ताला लगाकर नोयडा उत्तर प्रदेश बच्चों से मिलने गया था।

विगत शाम लगभग 4 बजे घर वापस आकर देखा तो दरवाजा में लगा ताला नहीं था, दरवाजा हल्का सा लगा था, उसने अंदर जाकर देखा आलमारी के दोनों पल्ले खुले थे, लॉकर टूटा हुआ था, सामान बिखरा हुआ था। लॉकर में सोने का एक हार, मंगलसूत्र लाकेट, चांदी की 3 जोड़ी पायल रखा था जो नहीं मिले एवं आलमारी में रखा बंदूक का लायसेंस भी नहीं था। कोई अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोड़कर घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर एव लायसेंस चोरी कर ले गया है।

Next Post

जिलहरीघाट में मिली लाश

Wed Aug 6 , 2025
जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत जिलहरीघाट में आज सुबह एक अज्ञात लाश उतराती मिली। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इसका पता नहीं चल सका है। उसने आत्महत्या की है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ है, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस ने […]

You May Like