सकल ब्राह्मण महासमिति दहेज विहीन पुनर्विवाह कराएगी

ग्वालियर: सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय पर कोर कमेटी की बैठक संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई जिसमें 6 जुलाई को निशुल्क ब्राह्मण मंगली, तलाकशुदा, विदुर, विधवा, दिव्यांग विवाह योग्य लड़के लड़कियों के परिचय सम्मेलन की तैयारीयों को अंतिम रूप दिया गया।सम्मेलन का शुभारंभ शहीद श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर 6 जुलाई को दोपहर 3 बजे अण्णा महाराज मठ के महंत मनीष विट्ठल जी अण्णा महाराज के सानिध्य में ग्वालियर के सुप्रसिद्ध कवि स्व. प्रदीप चौबे की धर्मपत्नी श्रीमती विनीता प्रदीप चौबे के मुख्य आतिथ्य में होगा।

सम्मेलन की अध्यक्षता सकल ब्राह्मण महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा करेंगे।बैठक में देवेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि वर्तमान में पुनर्विवाह की बहुत आवश्यकता हो गई है क्योंकि रूढ़िवादी इस नीति से अनेक प्रकार की भ्रांतियां पैदा होती है।समिति के महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा ने कहा कि ग्वालियर में सबसे पहले इस कार्य को प्रदीप चौबे के परिवार से पुनर्विवाह का कार्य प्रारंभ किया जो ब्राह्मण समाज के लिए ही नहीं सम्पूर्ण हिंदू समाज के लिए एक प्रेरणादायक है। जिस पर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि श्रीमती विनीता प्रदीप चौबे को ब्राह्मण शिरोमणि सम्मान से 6 जुलाई को दोपहर 3 बजे प्रधान कार्यालय ऊंट पुल पर सम्मानित किया जाएगा।

Next Post

भिंड में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत: घर के अंदर फांसी पर मिली, चोट के निशान

Thu Jul 3 , 2025
भिंड:सेमरपुरा गांव में सुबह 20 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन शरीर पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है। मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।मृतका […]

You May Like