भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार के चुनावी दौरे पर रहेंगे, जहां उनकी कई जनसभाएं निर्धारित हैं। वे देर शाम जबलपुर से भोपाल लौटेंगे। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्स पर पोस्ट कर महादेव और श्रीहरि विष्णु के मिलन के पावन पर्व बैकुंठ चतुर्दशी की सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल लेकर आए।
