संजय गांधी अस्पताल के डाक्टर ने की आत्महत्या

रीवा।रीवा में संजय गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट में पदस्थ डा. प्रवेश श्रीवास्तव ने निजी मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह कई दिनो से तनाव में चल रहे थे, जिसके चलते आत्मघाती कदम उठाया. आत्महत्या की सूचना परिजनो ने अस्पताल प्रबंधन को दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारा. फिलहाल पुलिस परिजनो का बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. बताया गया है कि डाक्टर कई दिनो से तनाव में थे. संजय गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट में मेडिकल आफीसर के पद पर पदस्थ थे. मूल रूप से रीवा के ही रहने वाले थे. मौत की सूचना मिलने पर अस्पताल के डाक्टर उनके निज निवास पहुंचे. यह आत्मघाती कदम उन्होने क्यो उठाया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Post

कलेक्टर संस्कृति जैन को भावुक विदाई, पालकी में बेटियों संग सवार होकर ली सिवनी से विदा

Sun Oct 5 , 2025
सिवनी।जिले से तबादला होने के बाद कलेक्टर संस्कृति जैन को ऐसा सम्मान मिला जिसने हर किसी का दिल छू लिया। विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने उन्हें अनोखे अंदाज़ में विदा किया। कलेक्टर संस्कृति जैन को पालकी पर बैठाकर भावुक विदाई दी गई। इस खास पल को […]

You May Like