कलेक्टर संस्कृति जैन को भावुक विदाई, पालकी में बेटियों संग सवार होकर ली सिवनी से विदा

सिवनी।जिले से तबादला होने के बाद कलेक्टर संस्कृति जैन को ऐसा सम्मान मिला जिसने हर किसी का दिल छू लिया। विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने उन्हें अनोखे अंदाज़ में विदा किया।

कलेक्टर संस्कृति जैन को पालकी पर बैठाकर भावुक विदाई दी गई। इस खास पल को और भी यादगार बना दिया उनकी दोनों बेटियों ने, जो अपनी मां के साथ उसी पालकी में सवार थीं। जब पालकी रवाना हुई तो बैकग्राउंड में चल रहे गीत ने माहौल को और भी भावनात्मक बना दिया — हर किसी की आंखें नम थीं लेकिन दिल गर्व से भरा था। संस्कृति जैन के सिवनी से भोपाल नगर निगम आयुक्त के रूप में तबादले के बाद यह दृश्य जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके कार्यकाल को सिवनी के लोग संवेदनशीलता, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए हमेशा याद रखेंगे।

Next Post

चित्रकूट में 8 तक शरदोत्सव के कार्यक्रम

Sun Oct 5 , 2025
सतना।जिला प्रशासन सतना, दीन दयाल शोध संस्थान चित्रकूट के सहयोग से संस्कृति संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा बहुवर्णी कलाओं का उत्सव शरदोत्सव इस बार 6 से 8 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन सायं 7 बजे से उद्यमिता विद्यापीठ दीनदयाल परिसर चित्रकूट सतना में आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर श्रीराम […]

You May Like