मंदसौर शहर के लिए सुनियोजित यातायात प्लान तैयार करें : कलेक्टर सिंह

मंदसौर। कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने संबंधित विभागों को मंदसौर शहर के लिए सुनियोजित यातायात प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात को देखते हुए रोड चौड़ीकरण, ट्रैफिक सिग्नल, अतिक्रमण हटाने, डायवर्सन एवं विभिन्न प्रवेश मार्गों की समुचित योजना बनाई जाए।

सोमवार को सुशासन भवन में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना सहित लोक निर्माण विभाग, एमपीआरडीसी, पीएमजीएसवाई, आरईएस, एनएचएआई, परिवहन एवं यातायात पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा सड़कों पर अनधिकृत एवं अनावश्यक कट बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़े सुधारात्मक कार्यों को समयबद्ध कार्यक्रम के तहत पूरा करने पर जोर दिया।

बैठक में शहर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, सड़कों पर वाहन पार्किंग रोकने, नगरपालिका द्वारा ट्रैफिक सिग्नल स्थापित करने एवं यातायात रुकने के स्थानों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मंदसौर शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश एवं संचालन पर प्रतिबंध तथा कृषि उपज मंडी के बाहर ट्रैक्टरों की लाइन एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई।

Next Post

पुतिन के साथ बातचीत के बाद, विटकॉफ़-कुशनर ने ज़ेलेंस्की के अहम सहयोगियों के साथ की बैठक

Mon Sep 7 , 2026
कीव, 07 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जैरेड कुश्नर ने सोमवार को यहां यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के अधिकारियों के साथ वार्ता की। वार्ता का उद्देश्य रूस-यूक्रेन के बीच बातचीत दोबारा शुरू करना है। यूक्रेन यात्रा से पहले श्री विटकॉफ और श्री कुश्नर […]

You May Like