एनपीएस कर्मचारियों को पारिवारिक पेंशन की सौगात

ग्वालियर। प्रदेश के एनपीएस कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए उनके आश्रित परिजन एवं तलाकशुदा बेटी को भी पारिवारिक पेंशन का लाभ देने के फैसले से प्रदेश के लगभग 08 लाख कर्मचारियों एवं उनके परिवार को लाभ मिलेगा। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के जिला संयोजक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि यह मांग पिछले कई वर्षों से एन ओ पी एस संगठन के द्वारा लगातार उठाई जा रही थी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेरिया के नेतृत्व में संगठन द्वारा पारिवारिक पेंशन लागू करने के लिए मध्य प्रदेश शासन से निरंतर ज्ञापन पत्राचार एवं आंदोलन किए। इसी कड़ी में भोपाल स्थित अंबेडकर पार्क में वरिष्ठता सहित पारिवारिक पेंशन की मांग को लेकर आमरण अनशन भी किया गया। इस आमरण अनशन में प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेरिया के साथ ग्वालियर जिले के राजेन्द्र सिंह बलवीर सिंह परमार नंदकिशोर गोस्वामी नरेश गुप्ता लक्ष्मीनारायण जाटव राम अवतार मौर्य श्रीमती शशि कुशवाहा मनोज बरैया दयानंद कुशवाह जितेंद्र सिंह चौहान सहित सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए थे।

Next Post

रेलवे ने नवीन पहचान पत्र के लिए लगाया केम्प

Thu Feb 12 , 2026
ग्वालियर। मण्डल कार्मिक अधिकारी झांसी राजेश कुमार शर्मा द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में नवीन पहचान पत्र हेतु एचआरएमएस पर फोटो अपडेट, सिग्नेचर आदि अपडेट करने के लिए दो दिवसीय कैंप का आयोजन कर्मचारी सहायता केंद्र ग्वालियर पर आज आयोजित किया गया। 73 कर्मचारियों के एचआरएमएस में फोटो और सिगनेचर […]

You May Like