वंदे मातरम पर अमर्यादित व्यवहार के चलते पार्षद फोजिया शेख सदन से बर्खास्त

इंदौर। नगर निगम में कल वंदे मातरम् गीत नहीं गाने और अमर्यादित व्यवहार करने को लेकर आज सभापति मुन्ना लाल यादव ने फोजिया शेख पार्षद को बर्खास्त कर दिया। बर्खास्त पार्षद ने कहा कि इस्लाम वंदे मातरम की अनुमति नहीं देता है। आज उक्त आपत्तिजनक बयान के बाद नई बहस शुरू हो गई है । भाजपा ने मुद्दे को पकड़ कर हंगामा किया और सदन से निष्कासित होने तक कार्रवाई नहीं होने दी। वही कांग्रेस ने उक्त मुद्दे पर पार्टी का सरोकार नहीं होने की बात कहते हुए पार्षद के व्यवहार को गलत बताया है।

नगर निगम में कल बजट पेश करने से पहले वंदे मातरम राष्ट्रगीत गाया गया। उक्त राष्ट्रगीत खत्म होने के बाद पार्षद फौजिया शेख पहुंची। उक्त मुद्दे को लेकर भाजपा ने आज बहस के दौरान पार्षद फौजिया शेख पर कार्रवाई की मांग करने को लेकर खूब हंगामा किया। उनसे माफी मांगने और वंदे मातरम का अपमान करने को लेकर सभापति ने 10 मिनट का समय दिया । इसके बाद फौजिया को सदन से आज की कार्रवाई से बर्खास्त करने का एलान किया।

सदन से निष्कासित होने के बाद फिर उन्होंने आज मीडिया के सामने बयान दिया कि इस्लाम वंदे मातरम् की अनुमति नहीं देता है ।

किसने क्या कहा

फैजिया शेख़

( पार्षद कांग्रेस ) —

हमारे इस्लाम में वंदे मातरम बोलने पर मनाही है ।

मुन्ना लाल यादव ( सभापति ) —

वंदे मातरम गीत को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के चलते पार्षद फौजिया शेख को बाहर किया गया।

पुष्यमित्र भार्गव ( महापौर इंदौर )—

जिस देश का अन्न खाते हैं, जिस देश की नदी का पानी पीते हैं, हवा खाते हैं उस देश के प्रति मान सम्मान न हो यह दुर्भाग्य है कि देश में ऐसे लोग रहते हैं , जो ईरान के नेता के मरने पर श्रद्धांजलि देते है । मगर देश की वंदना करने में और भारत माता की जय बोलने में इनका पेट दुखता है ।

चिंटू चौकसे ( नेता प्रतिपक्ष , कांग्रेस ) —

कांग्रेस पार्टी , पार्षद फौजिया शेख के बयान से सरोकार नहीं रखती है। कांग्रेस की रग रग में वंदे मातरम और राष्ट्रगान है । देश की आजादी में हमारे हजारों क्रांतिकारियों ने राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाकर अमूल्य योगदान दिया है। पार्षद फौजिया शेख का ऐसा बोलना गलत है।

Next Post

मासूम बेटी के सामने पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत

Wed Apr 8 , 2026
रीवा। रीवा जिले के ग्राम सगरा में मानवता को झगझोर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां नशे में धुत पति ने पत्नी पर चाकू और हासिए से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया है. घटना की सूचना पर पहुंची […]

You May Like

मनोरंजन