कहीं भीषण गर्मी तो कहीं तूफानी बारिश…अगले 24 घंटों में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, देखें IMD का ताजा अपडेट

यूपी-बिहार में पारा 40°C पार और लू का अलर्ट, वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश व तूफान की चेतावनी। गर्मी और आंधी के बीच सतर्क रहने की सलाह।

इन दिनों देश का मौसम दो बिल्कुल अलग रूप दिखा रहा है—कहीं तेज आंधी-बारिश कहर बरपा रही है तो कहीं गर्मी तेजी से बढ़ रही है। एक ओर करीब 9 राज्यों में तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में आसमान साफ(Weather Update) होने के साथ धूप तीखी हो गई है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले कुछ दिन काफी अहम हैं, क्योंकि देश का बड़ा हिस्सा अब सुहावने मौसम से निकलकर भीषण गर्मी की ओर बढ़ रहा है। हाल के दिनों की ठंडक अब खत्म हो रही है और पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से मैदानी इलाकों में गर्मी लौटने लगी है। हालांकि पहाड़ी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में अभी भी मौसम खराब बना हुआ है, जहां तेज हवाएं, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हीटवेव
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 11 से 16 अप्रैल के बीच तापमान 6 से 8 डिग्री तक बढ़ सकता है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हीटवेव के संकेत हैं। यानी एक तरफ बारिश और तूफान का खतरा है, तो दूसरी ओर लू परेशान करेगी यही विरोधाभास इस मौसम को ज्यादा चुनौतीपूर्ण बना रहा है।

वहीं दिल्ली-एनसीआर मौसम(Weather Update) अब स्थिर हो रहा है। बारिश के बाद आसमान साफ है और तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 34-35°C तक पहुंच सकता है। हल्की तेज हवाएं कुछ राहत देंगी, लेकिन धूल भरी आंधियां परेशानी बढ़ा सकती हैं।

UP-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
राज्य में अब गर्मी ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। आसमान साफ है और तापमान 38 से 40°C तक जा सकता है। दोपहर में लू जैसे हालात बन सकते हैं। लोगों को धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है। बिहार में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है और 34 से 38°C तक पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में लू चलने की आशंका है, खासकर दक्षिण और मध्य हिस्सों में। दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।

वहीं राजस्थान में मौसम(Weather Update) पूरी तरह शुष्क है और गर्मी तेज हो गई है। कई शहरों में तापमान 38 से 42°C तक पहुंच सकता है और आगे और बढ़ने की संभावना है।

दक्षिण भारत में बारिश की संभावना
तटीय इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। इससे तापमान थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन उमस बढ़ेगी।

बता दें कि पूर्वोत्तर में मौसम(Weather Update) सबसे ज्यादा खराब बना हुआ है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और त्रिपुरा में तेज तूफान, भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा है। लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

 

Next Post

भटकते हुए गौशाला में घुसा मृग छौना

Sat Apr 11 , 2026
सतना :जंगल से भटकते हुए गांव की ओर निकला मृग छौना वहां पर स्थित एक गौशाला में प्रवेश कर गया. हलांकि गृहस्वामी द्वारा उसे सुरक्षित आश्रय देते हुए वन विभाग को सूचना दे दी गई. लेकिन वन अमले के पहुंचने से पहले ही मृग छौना वहां से भाग निकला.जिले के […]

You May Like

मनोरंजन