खनिज का अवैध परिवहन करने पर दो वाहन जब्त

ग्वालियर: खनिज विभाग द्वारा जिले में जाँच अभियान चलाया जा रहा है। सहायक खनिज अधिकारी रमाकांत तिवारी ने दल के साथ आकस्मिक निरीक्षण के दौरान खनिज का परिवहन करने वाले वाहन डम्फर क्रमांक एमपी 07 जीए 2675 गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एवं वाहन डम्फर क्रमांक आरजे 34 जीए 5394 खनिज मुरम का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर मय खनिज थाना गिरवाई की अभिरक्षा में सुरक्षित रखवाया गया।

खनिज अधिकारी ने बताया कि दोनों वाहनों एवं मशीन पर मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण निवारण नियम 2022 के तहत अर्थदण्ड की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

Next Post

आंध्र प्रदेश: नेपाल में फंसे लोगों के लिए श्रीकाकुलम कलेक्ट्रेट में हेल्पलाइन स्थापित

Thu Sep 11 , 2025
श्रीकाकुलम, (वार्ता) नेपाल में अशांति के बीच फंसे तेलुगू लोगों की मदद के लिए बुधवार को श्रीकाकुलम कलेक्ट्रेट में एक हेल्पलाइन स्थापित की गई है। आंध्र प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर ने हेल्पलाइन स्थापित की जो लागू हो चुकी गई। जिन स्थानीय लोगों के परिवार के सदस्य नेपाल में […]

You May Like