इंदौर: निगम आयुक्त ने शहर की मास्टर प्लान सड़कों और सफाई व्यवस्था का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सड़क में बाधक हटाने और मलबा तुरंत उठाने के निर्देश दिए. साथ ही शहर के विभिन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान में कचरा समय पर उठने की व्यवस्था एवं मॉनिटरिंग करने के आदेश दिए.आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आज सुबह शहर की सफाई व्यवस्था एवं मास्टर प्लान की प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया.
आयुक्त हाल ही में मास्टर प्लान सड़क निर्माण के तहत बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई करने के बाद विभिन्न मार्गों का स्थल निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सड़क से मलबा उठाने, निर्माण कार्यों की प्रगति, यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया. उन्होंने छावनी चौराहा से मधु मिलन चौराहा तक, चंद्रभागा पुल से हरसिद्धि क्षेत्र तक तथा सदर बाजार रोड सहित अन्य प्रमुख सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों का मौका मुआयना किया. आयुक्त द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मास्टर प्लान सड़कों के निर्माण कार्य तथा कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का लक्ष्य तय करें.
सफाई व्यवस्थाएं भी देखी
इसके साथ ही निगम आयुक्त ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह की सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण, रोड सफाई, डिवाइडर एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता का भी निरीक्षण किया गया. विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर सफाई अभियान की व्यवस्थाएं देखी. अधिकारियों समयबद्ध मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.
