‘अब रूस को मिलेगा करारा जवाब’; यूक्रेन को अमेरिका-जर्मनी से मिली पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी, जेलेंस्की ने बताया गेम-चेंजर

नई दिल्ली, 04 नवम्बर 2025: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में एक नया मोड़ आ गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पुष्टि की है कि यूक्रेन को अमेरिका निर्मित पैट्रियट वायु रक्षा प्रणालियां प्राप्त हो चुकी हैं। यह प्रणाली रूस के लगातार होते मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाव के लिए अत्यंत अहम मानी जा रही है। जेलेंस्की ने अपने संबोधन में कहा कि अब और अधिक पैट्रियट यूक्रेन में हैं और इन्हें अभियानों में लगाया जा रहा है। उन्होंने इस रक्षा सहयोग के लिए जर्मनी और उसके चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

विश्लेषकों का मानना है कि पैट्रियट प्रणाली रूस की मिसाइलों और ड्रोन के खिलाफ अब तक की सबसे प्रभावी रक्षा साबित हो सकती है। यूक्रेनी वायु सेना का कहना है कि रूस ने हाल ही में 12 मिसाइलें और 138 हमलावर ड्रोन दागे थे, जिनमें से कई को पैट्रियट प्रणाली की मदद से नष्ट कर दिया गया। हालाँकि, इस बीच रूस की ओर से किए गए ड्रोन हमलों में उत्तर-पूर्वी सूमी क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसके परिवार के पाँच सदस्य घायल हो गए।

जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि हमारे पूरे देश की सुरक्षा के लिए और प्रणालियों की आवश्यकता बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पैट्रियट प्रणाली का निर्माण केवल संयुक्त राज्य अमेरिका में किया जाता है, जिसकी उत्पादन क्षमता सीमित है, और पश्चिमी सहयोगी देश अपने भंडार भी बनाए रखना चाहते हैं। जेलेंस्की ने सहयोगी देशों से आपूर्ति तेज करने का आग्रह किया है, क्योंकि रूस सर्दियों में यूक्रेन की ऊर्जा आपूर्ति, जल संसाधन और हीटिंग सिस्टम को निशाना बनाकर नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Next Post

डांस टीचर पर छात्रा के भाई और साथियों ने किया बर्बर हमला

Tue Nov 4 , 2025
इंदौर:डांस टीचर से पुरानी रंजिश के चलते छात्रा के भाई और उसके साथियों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया. वारदात करीब एक हफ्ते पहले कालिंदी गोल्ड कॉलोनी क्षेत्र में हुई थी, जिसकी शिकायत मिलने पर बाणगंगा पुलिस ने मामला दर्ज किया है.थाना प्रभारी सियारामगुर्जर ने बताया कि घायल 27 […]

You May Like