औद्योगिक क्षेत्र कोठी की जमीन का गलत सीमांकन करने पर आरआई ,पटवारी निलंबित होंगे

सतना: कलेक्टर डॉ. सतीष कुमार एस ने औद्योगिक क्षेत्र कोठी की जमीन का गलत सीमांकन करने पर आर.आई. और पटवारी का निलंबन प्रस्ताव भेजने के निर्देश तहसीलदार को दिए हैं.
सोमवार को टी एल की बैठक में औद्योगिक क्षेत्र कोठी के लिए नयागांव में आवंटित 50 एकड़ जमीन में गलत सीमांकन कर निजी व्यक्ति की जमीन निकालने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए तहसीलदार को संबंधित आर.आई. और पटवारी के विरूद्ध कार्यवाही का प्रस्ताव भेजने के निर्देष दिये।

बताया गया कि सीमांकन के दौरान पटवारी द्वारा शासकीय भूमि होने संबंधी जानकारी दिये जाने के बावजूद आर.आई. द्वारा किसी निजी व्यक्ति का सीमांकन कर देने पर कलेक्टर ने आर.आई. को निलंबित कर चार्जषीट देने और सीआर में फील्ड में पोस्टिंग नहीं करने की टीप अंकित करने के निर्देष दिये। उद्योग विभाग के अधिकारियों को सीमांकन की सूचना भी नहीं दी गई।

Next Post

3 साल में मिले सिर्फ 5 मौके, अब ऋषभ पंत की देख-रेख में तय होगा सचिन के बेटे का भविष्य

Tue Mar 24 , 2026
अर्जुन तेंदुलकर इस बार आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे, जिसकी कप्तानी ऋष पंत कर रहे हैं। अब देखना होगा कि उन्हें कितने मौके मिलते हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने तीन साल पहले आईपीएल में डेब्यू किया था और तब उनसे काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं। […]

You May Like