सीएसपी की तत्परता से घायलों की बची जान

सीहोर: डी-मार्ट के समीप एक ऑटो चालक की लापरवाही के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे चालक सहित ऑटो में सवार उसकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए. इसी दौरान मौके से गुजर रही सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर समय पर उपचार सुनिश्चित कराया. जानकारी के अनुसार एक ऑटो चालक परिजनों को लेकर जा रहा था. वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाने के कारण डी-मार्ट के पास ऑटो पलट गया, जिससे चालक तथा उसमें सवार महिला और दो बच्चे घायल हो गए.

सभी घायल सड़क किनारे पड़े थे. उसी समय वहां से गुजर रही सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा की नजर घायलों पर पड़ी. उन्होंने बिना विलंब किए अपना वाहन रुकवाया, घायलों को ऑटो में बैठाकर अस्पताल के लिए रवाना किया और स्वयं भी उनके साथ अस्पताल पहुंचीं. उनकी त्वरितपहल से घायलों को समय पर सहायता मिल सकी.

Next Post

सीहोर में मानसून की बेरुखी: औसतन 5.31 इंच कम बरसे बादल, 27 प्रमुख तालाब अब भी सूखे

Thu Aug 6 , 2026
सीहोर: अगस्त का पहला सप्ताह बीतने को है, लेकिन जिले में मानसून अब भी अपेक्षित रफ्तार नहीं पकड़ पाया है.अब तक जिले में औसतन 511.5 मिमी करीब 20.14 इंच वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 646.5 मिमी करीब 25. 45 इंच बारिश हुई थी. यानी […]

You May Like