ग्वालियर: अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ एवं प्रजापति समाज सेवा संघ ग्वालियर द्वारा ग्वालियर की बेटी ईशा प्रजापति का शाल-श्रीफल पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया गया। ईशा प्रजापति ने नेपाल में चल रहे इंडो इंन्टरनेशनल चेम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए गोल्ड मेडल जीत कर देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से देश के साथ समाज में भी खुशी का माहौल है। वक्ताओं ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि से बच्चों को प्रेरणा मिलेगी कि अगर आप मेहनत और लगन से कोई भी कार्य करते हैं तो जीत सुनिश्चित है।
जिला महामंत्री नारायण दास प्रजापति ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है ओर उसमें सफलता भी प्राप्त कर रही हैं। ईशा प्रजापति की शानदार सफलता से पूरा प्रजापति समाज भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। ऐसे ही बेटियां आगे बढ़ें। आज बेटियां देश विदेश में भी भारत का मान बढा कर भारत का तिरंगा झंडा शान से फहरा रही हैं।
इस स्वागत कार्यक्रम के अवसर पर संजय प्रजापति, राज प्रजापति, अरविंद प्रजापति, मोहन प्रजापति, नरेश प्रजापति, देवेन्द्र प्रजापति, सुनील प्रजापति, बन्टी प्रजापति, शुभम प्रजापति, मोनिका प्रजापति, कविता प्रजापति उपस्थित रहे।
